• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

कोरोना महामारी को फर्जी बताने वाले डॉक्‍टर के खिलाफ मामला दर्ज

कोरोना महामारी को अंतरराष्‍ट्रीय साजिश बताने वाले दिल्‍ली के एमबीबीएस, एमडी रेडियोलॉजिस्‍ट डॉ. तरुण कोठारी पिछले साल से ही सोशल मीडिया सनसनी बने हुए थे. वे लगातार लोगों से मास्‍क न पहनने, वैक्‍सीन न लगवाने और कोरोना को साधारण फ्लू मानने की अपील कर रहे थे

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 23, 2021
in Desh-Videsh
0
कोरोना महामारी में बच्चों का ख्याल कैसे रखें; जानें गाइडलाइन

(पीटीआई फाइल फोटो)

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा नई दिल्‍ली. साल 2020 में आए कोरोना वायरस को शुरू से ही फर्जी बताकर उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्‍ट करने वाले डॉक्‍टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कोरोना को अंतरराष्‍ट्रीय साजिश कहने वाले और लोगों से मास्‍क न पहनने की अपील करने वाले डॉ. तरुण कोठारी  के खिलाफ दिल्‍ली क्राइम ब्रांच  की साइबर सेल ने स्‍वत: संज्ञान लेकर एफआईआर (FIR) दर्ज की है.

दिल्‍ली में काम कर रहे एमबीबीएस, एमडी रेडियोलॉजिस्‍ट तरुण कोठारी पिछले साल से ही सोशल मीडिया सनसनी बने हुए थे. हाल ही में कोठारी ने एक वीडियो पोस्‍ट किया था जिसमें उन्‍होंने कहा था, ‘चाहे प्रधानमंत्री बोलें, चाहे पुलिस कमिश्‍नर कहे, कोई आईएएस अफसर बोले या कोई पत्रकार बोले, मास्‍क बिल्‍कुल मत पहनना. मास्‍क से ऑक्‍सीजन की कमी होगी, जिससे सांस की बीमारियां होंगी, आप अस्‍पताल में भर्ती होंगे, वहां गलत इलाज होगा और आपकी गिनती कोरोना से मरने वालों में हो जाएगी. इसलिए मास्‍क पहनना बंद करें  और इस वीडियो को हिंदुस्‍तान में वायरल करें.’

इसके अलावा कोठारी अपने कई वीडियोज में लोगों से सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन न करने की, मास्‍क न पहनने की और वैक्‍सीन (Vaccine) न लगवाने की अपील कर रहे हैं. कोठारी कहते हैं कि यह एक साधारण फ्लू  है लेकिन अंतरराष्‍ट्रीय साजिश के तहत इसे महामारी बताया जा रहा है.

हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने मामला दर्ज कर वीडियो की जांच शुरू कर दी है. कोठारी के खिलाफ जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसमें धारा 109 यानि अपराध के लिए उकसाना, धारा 117 यानि दस से अधिक लोगों को अपराध के लिए उकसाना, धारा 188 यानि सरकारी आदेश का उल्‍लंघन करना और धारा 269 यानि जानबूझकर किसी की जान को खतरे में डालना शामिल है.

इन वीडियोज के चलते कई अकाउंट हुए ब्‍लॉक

हाल ही में तीसरा फेसबुक अकाउंट बनाते हुए डॉ. कोठारी ने जानकारी दी थी कि उनके दो सोशल मीडिया अकाउंट इन वीडियोज और कोरोना महामारी के पर्दाफाश के चलते ब्‍लॉक कर दिए गए हैं. हालांकि अब उन्‍होंने एक और नया अकाउंट बनाया है. कोठारी ने कहा कि वे कोरोना के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेंगे. बता दें कि कोरोना की पहली लहर के बाद से फेसबुक पर कोरोना के खिलाफ लगातार वीडियो पोस्‍ट कर रहे कोठारी को हजारों लोग फॉलो कर रहे थे और इन वीडियोज को देखते थे.

Previous Post

निःशुल्क ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आनलाइन आवेदन आमंत्रित

Next Post

अपना दल के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अपना दल के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

अपना दल के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

March 24, 2026
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

March 23, 2026
युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

March 23, 2026
कोशिश द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

कोशिश द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

March 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

March 24, 2026
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

March 23, 2026
युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

March 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

March 24, 2026
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

March 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.