संकल्प सवेरा जौनपुर जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने अवगत कराया है कि पिछडा वर्ग कल्याण कार्यालय जौनपुर अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को निःशुल्क ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।
अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों, जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट हो तथा आयु 35 वर्ष से अधिक न हो एवं माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रु. 01.00 लाख से अधिक न हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेते हों, ऐसे अभ्यर्थी पिछडा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जारी बेबसाइट http:backwardwelfare.up.nic.in व obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर लागिन करके आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु निर्धारित तिथि 14 जुलाई 2021 से 25 जुलाई 2021 तक थी जिसे संशोधित कर 14 जुलाई 2021 से 10 अगस्त 2021 तक कर दी गयी है।
आनलाइन आवेदन का प्रिन्टआउट समस्त शैक्षिक अभिलेखों सहित 10 अगस्त 2021 को सायं 05.00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जौनपुर में अवश्य जमा कर दें। विलम्ब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।












