• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Corona Update

भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आहट, 13 राज्‍यों में बढ़ा संक्रमण

ब्रिटेन, अमेरिका और रूस समेत कई बड़े देशों में कोरोना के बढ़ते आंकड़े भारत (India) के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं. हालांकि देश में करीब 68 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी मिली है, इसके बावजूद कोरोना के आंकड़ों का 40 हजार के आसपास रुक जाना किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 22, 2021
in Corona Update
0
भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आहट, 13 राज्‍यों में बढ़ा संक्रमण
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा नई दिल्‍ली. दुनियाभर में कोरोना वैक्‍सीन लगाए जाने के बावजूद जिस तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उससे इस बात के साफ संकेत मिल रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है. ब्रिटेन, अमेरिका और रूस समेत कई बड़े देशों में कोरोना के बढ़ते आंकड़े भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं.

हालांकि देश में करीब 68 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी मिली है, इसके बावजूद कोरोना के आंकड़ों का 40 हजार के आसपास रुक जाना किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है. विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुए कहा है कि कोरोना के आंकड़े जिस तरह से स्थिर हो गए हैं, उसे देखने के बाद संभावना है कि आंकड़ों में बहुत जल्‍द बढ़ोत्‍तरी देखने को मिले.

कोरोना की दूसरी लहर के बाद किए गए सीरो सर्वे में देश के 68 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है. इसमें वो लोग भी शामिल हैं, जिन्‍हें टीका लगाया जा चुका है. इसके बावजूद देश के 13 राज्‍यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की जा रही है. केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर के कई राज्यों में जिस तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वह डराने वाले हैं.

देश के कई राज्‍यों में कोरोना के बढ़ते केस के बीच वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के निदेशक प्रोफेसर जुगल किशोर ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद लोगों में जिस तरह से एंटीबॉडी बनी है,

उससे कोरोना की तीसरी लहर पहली जितनी भयावह नहीं होगी. ये जरूर है कि कोरोना के मामले जिस तेजी से घट रहे थे उसमें अब स्थिरता आ गई है जो तीसरी लहर की ओर इशारा कर रही है. कई देशों में ऐसा ही देखने को मिला था.

लापरवाही से खतरनाक हो सकती है तीसरी लहर
अभी देश में कोरोना की तीसरी लहर के आने के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में लोगों की लापरवाही इस लहर को भी दूसरी लहर की तरह ही खतरनाक बना सकती है. ज्‍यादा भीड़भाड़ कोरोना को और भी ज्‍यादा बढ़ा सकती है. अगर लोग कुछ दिन और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें तो कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सकता है. सीरो सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 40 करोड़ लोग कोरोना संक्रमण से बचे हुए हैं और उन्‍होंने अभी तक टीका भी नहीं लगवाया है.

Previous Post

प्रमोशन पाते ही पति ने फिर से मांगा दहेज, पैसे नहीं मिले तो गर्भवती पत्नी की हत्या

Next Post

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

July 18, 2026
हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 17, 2026
नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

July 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

धर्मापुर में जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर चार को किया घायल, मुकदमा दर्ज

July 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

July 18, 2026
हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 17, 2026
नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

July 17, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

July 18, 2026
हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 17, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.