ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली व राशन न देने का लगाया आरोप
ग्रामीणों का आरोप कोटेदार की जगह गांव का एक दबंग करता है राशन वितरण
संकल्प सवेरा,थानागद्दी। केराकत तहसील क्षेत्र के बराई गांव की तीन दर्जन महिला और पुरुषों ने गांव के कोटेदार पर राशन कम देने और नही देने का आरोप लगाते हुए अधिकरियों को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
मंगलवार की दोपहर एसडीएम कार्यालय के सामने बराई गांव की तीन दर्जन महिला कार्डधारकों ने कोटेदार पर आरोप लगाते हुए जिलापूर्ति अधिकारी जौनपुर, उपजिलाधिकारी केराकत और पूर्ति निरीक्षक केराकत को प्रार्थना पत्र दिया। कार्डधारकों का आरोप है कि राशन वितरण में कई वर्षों से घटतौली की जा रही हैं।
राशन की दुकान गांव के लल्लन राम के नाम से आवंटित है लेकिन खाद्यान्न का वितरण गांव का एक दबंग व्यक्ति करता हैं। गेंहू व चावल वितरण के दौरान एक या दो यूनिट कम करके वितरण किया जाता हैं।
इस बात से आजीज आकर ग्रामीणों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है। महिलाओं में शकुंतला, परभौति, लालमनी, नगीना, शीला, सावित्री, रामा देवी, सीमा, सुंदरी, रीमन और गौरी आदि रही।












