प्राथमिक विद्यालय कबिरुद्दीनपुर को चोरों ने बनाया निशाना
संकल्प सवेरा,गौराबादशाहपुर। बीती रात में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय से चोरों ने विद्यालय के दरवाजों का ताला तोड़कर हजारों का सामान उड़ा दिया तथा जरूरी रजिस्टरों व अभिलेखों को फेक दिया। मामले की सूचना थाने पर दे दिया गया है।
उक्त थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कबिरुद्दीनपुर में बीती देर रात में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के पुस्तकालय भवन के दरवाजे का ताला तोड़कर उसमे रखा स्पोर्ट्स कीट, 7 फाइवर की कुर्सियां, उड़ा दिया। आलमाड़ी में रखे कुछ रजिस्टर तथा अन्य सामानों को जमीन पर फेंक दिया। सुबह किसी कार्य से जब विद्यालय स्टाफ पहुचा तो चोरी की जानकरी हुई।
प्रधानाध्यापक कमलावती देवी के मुताबिक लगभग 10 हजार तक के सामानों की चोरी हुई है। विद्यालय में हुए चोरी की सूचना थाने पर दे दिया है।
इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर श्रीप्रकाश राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है जांच की जा रही है।












