जौनपुर जिपं अध्यक्ष चुनाव पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला व सपा प्रत्याशी निशि यादव ने भरा पर्चा
संकल्प सवेरा जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है। अन्य जिलों में मामला आमने-सामने या त्रिकोणीय है लेकिन यहां चतुष्कोणीय मुकाबले की संभावना बन रही है।
शनिवार को सपा से निशी यादव के अलावा पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा भरा है। थोड़ी देर में अपना दल (एस) की रीता पटेल नामांकन करेंगी।
https://youtu.be/KeQmXH01b9U
जबकि भाजपा की जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा भरा है।
बता दें कि अपना दल (एस) से मैदान में उतर रहीं रीता पटेल पार्टी के जिला महासचिव राकेश पटेल की पत्नी हैं।
https://youtu.be/g_f1NPG8z94
नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कोर्ट में सुबह 11 बजे से शुरू हुई है, जो तीन बजे तक चलेगी। इधर, भाजपा के नाराज विधायकों ने डाक बंगले में होने वाली बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
खबर आ रही है कि वह रविवार को अपना दल (एस) के साथ होने वाली सामूहिक बैठक करेंगे। इस संबंध में भाजपा का कोई पदाधिकारी अभी बोलने को तैयार नहीं है।
https://youtu.be/zyA3bmLD_Mg
बताते चलें कि अपना दल एस की ही जिला पंचायत सदस्य सुनीता वर्मा ने भी दो सेट में नामांकन फार्म खरीदा है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि आज तीन बजे के बाद ही पर्चो की जांच की जाएगी।
29 जून को प्रत्याशी की नाम वापसी व तीन जुलाई को डीएम कोर्ट में मतदान व तीन बजे के बाद से मतगणना की जाएगी। सुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट के पास वाले तिराहे-चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है












