• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि

कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित पहले व्यक्ति की मौत शुक्रवार को हुई. इस आशय की पुष्टि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने की

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 25, 2021
in Desh-Videsh
0
कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (ANI)

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मुंबई,संकल्प सवेरा. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित पहले व्यक्ति की मौत शुक्रवार को हुई. इस आशय की पुष्टि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने की. टोपे ने मीडिया से कहा कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 21 मरीजों से में 1 की मौत हो गई. मृतक की उम्र 80 वर्ष थी और वह अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे. राज्य में डेल्टा प्लस के रत्नागिरी में 9, जलगांव में सात मामले, मुंबई में दो और पालघर, ठाणे तथा सिंधुदुर्ग जिले में एक-एक मामला सामने आए हैं.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने पिछले सप्ताह एक प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) दिया था जिसमें कहा था कि संक्रमण का नया स्वरूप ‘डेल्टा प्लस’ राज्य में कोविड-19 की तीसरी लहर का कारण बन सकता है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्य कोविड-19 कार्य बल के सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के सदस्य भी इस बैठक में शामिल हुए थे.

यह नया स्वरूप ‘डेल्टा प्लस’ भारत में सबसे पहले सामने आए ‘डेल्टा’ या ‘B.1.617.2’ स्वरूप में ‘म्यूटेशन’ से बना है. भारत में संक्रमण की दूसरी लहर आने की एक वजह ‘डेल्टा’ भी था

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9844 नए मामले सामने आए, 197 की मौत
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 9844 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60 लाख से अधिक हो गई, वहीं संक्रमण से 197 रोगियों की मौत हुई है. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी. स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60,07,431 हो गई है. इसने कहा कि 197 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 1,19,859 हो चुकी है. इनमें से 149 लोगों की मौत पिछले 48 घंटे में हुई है और 48 लोगों की मौत पिछले हफ्ते हुई है.

विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर अब 95.93 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर बढ़कर दो फीसदी हो गई है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 9371 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली है जिससे ठीक होने वालों की संख्या 57,62,661 हो गई है. बयान में बताया गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,21,767 है. पिछले 24 घंटे में 2,32,578 लोगों की कोरोना वायरस की जांच हुई जिससे अभी तक कुल 4,03,60,931 लोगों की कोरोना वायरस की जांच हो चुकी है.

बयान के मुताबिक मुंबई महानगर में 773 नए मामले आए और दस लोगों की मौत हो गई जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 7,22,736 और मृतकों की कुल संख्या 15,348 हो चुकी है. विभाग ने बताया कि मुंबई संभाग में 2312 मामले सामने आए और 47 लोगों की मौत हुई जिनमें से 31 रायगढ़ जिले के थे. इसने बताया कि इससे क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 15,83,950 हो चुकी है जबकि मृतकों की संख्या 31,581 हो गई है. नासिक संभाग में 748 नए मामले और 12 लोगों की मौत हुई है. पुणे संभाग में 2465 नए मामले और 40 लोगों की मौत हुई है. बयान में बताया गया कि नागपुर संभाग में 101 नए संक्रमण के मामले आए और दो लोगों की मौत हुई.
Previous Post

टीकाकरण अभियान में सबका सहयोग जरूरी: आनन्द मिश्र

Next Post

सुहागरात वाले दिन दुल्हन ने पति को दिया धोखा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
शादी के बाद दूल्हे की मौत, कोरोना जांच हुई तो दुल्हन और परिवार के आठ सदस्य मिले संक्रमित

सुहागरात वाले दिन दुल्हन ने पति को दिया धोखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

August 16, 2026
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रो प्रदीप कुमार सिंह की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रो प्रदीप कुमार सिंह की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

August 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

August 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.