• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भाजपा ने श्यामा के पद चिह्नों पर चलते हुए जम्मू कश्मीर की समस्याओं को जड़ से ही तोड़ दिया:सुरेन्द्र सिंघानिया

Following in the footsteps of Shyama, BJP broke the problems of J&K from the root: Surendra Singhania

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 23, 2021
in Jaunpur
0
भाजपा ने श्यामा के पद चिह्नों पर चलते हुए जम्मू कश्मीर की समस्याओं को जड़ से ही तोड़ दिया:सुरेन्द्र सिंघानिया
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा ने श्यामा के पद चिह्नों पर चलते हुए जम्मू कश्मीर की समस्याओं को जड़ से ही तोड़ दिया

संकल्प सवेरा जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के कैम्प कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया गया, उसके उपरान्त एक संगोष्ठी जिला उपाध्यक्ष किरण श्रीवास्तव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं, उसके उपरांत रोडवेज के पास स्वामी विवेकानंद पार्क में वृक्षारोपण किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर पर लगा अनुच्छेद-370 का दंश हमेशा के लिए मिट गया और एक विधान, एक निशान और एक प्रधान की व्यवस्था लागू हो गई। मगर जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने करीब सात दशक पहले ही इस सपने को जिया था और उसके लिए कुर्बान भी हो गए थे। उनकी 23 जून 1953 को श्रीनगर की जेल में रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी, जम्मू-कश्मीर में परमिट सिस्टम को तोड़ कर लखनपुर में प्रवेश करने के दौरान ही मुखर्जी ने अपने साथ आए युवा अटल बिहारी वाजपेयी से कहा था कि जाओ अटल दुनिया को बताओ कि श्यामा ने परमिट सिस्टम को तोड़ दिया है। मुखर्जी को लखनपुर में प्रवेश करते ही शेख अब्दुल्ला सरकार ने गिरफ्तार कर लिया था, उनका संदेश देश तक पहुंचाने के लिए अटल जी नमक से भरे ट्रक में छिपकर जम्मू से भद्रवाह पहुंचे थे। वहां से हिमाचल के रास्ते होते हुए लौटे थे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रवादी ताकतों की मुहिम को बल मिला था कुछ समय बाद शेख अब्दुल्ला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के कुछ समय बाद प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर में परमिट सिस्टम को खत्म कर दिया। अब भाजपा ने श्यामा के पद चिह्नों पर चलते हुए जम्मू कश्मीर की सभी समस्याओं की जड़ अनुच्छेद 370 को ही तोड़ दिया। जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि महाराजा हरि सिंह के जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के बावजूद नेहरू और शेख अब्दुल्ला के समझौते के तहत अनुच्छेद-370 पूर्ण विलय में बाधा बन गया था, यहां तक कि राज्य में प्रवेश के लिए भी परमिट लेना पड़ता था। देश में जम्मू-कश्मीर के संपूर्ण विलय कि मांग को लेकर वर्ष 1953 के आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर में लागू परमिट सिस्टम तोड़ने के लिए आए थे पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया उन्हें कश्मीर में 44 दिन जेल में रखा गया, जहां 23 जून, 1953 को रहस्यमय हालात में उनकी मौत हो गई, जम्मू-कश्मीर में 67 साल पहले हुए आंदोलन जो जम्मू कश्मीर को लेकर श्यामा प्रसाद द्वारा देखा गया सपना पूरी तरह से साकार हो गया जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रवादी लोगों की जीत हुई है। पाकिस्तान की शह पर हालात बिगाड़ने वाले देश विरोधी तत्वों व उसकी भाषा बोलने वालों को अब हिसाब देना पड़ रहा है। अंत मे अध्यक्षीय भाषण देते हुये श्रीमती किरण श्रीवास्तव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खात्मे की नींव उसी दिन पड़ गई थी जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लखनपुर में गिरफ्तार किया गया था। जब उन्हें गिरफ्तार कर लाया गया था तो उन्हें एक दिन के लिए जम्मू कश्मीर के अंतिम प्रधानमंत्री और पहले मुख्यमंत्री जी एम सादिक के घर में रखा गया था, उसके बाद उन्हें श्रीनगर के निशात इलाके में एक कोठी में रखा गया था, उनके निधन के बाद ही सन 1959 में यहा परमिट सिस्टम खत्म हुआ था। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया, उक्त अवसर पर जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, अभय राय, संदीप सरोज, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, जिला मॉनिटरिंग प्रमुख संजीव शर्मा, अनिल गुप्ता, विनीत शुक्ला, जिला संयोजक आई टी रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दिव्यांशु सिंह, जिला महामंत्री द्वय विकास ओझा, अजय यादव, हर्ष मोदनवाल, प्रशान्त उपाध्याय, विवेक सिंह, पंकज सिंह शुभम मौर्या, अकील आदि उपस्थित रहें।

Previous Post

विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मची खलबली

Next Post

व‍िधानसभा चुनाव से पहले BJP के सहयोगी द‍लों ने बढ़ाई टेंशन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
यूपी उपचुनाव: सीएम योगी की राय के बाद होगा उम्‍मीदवारों का ऐलान

व‍िधानसभा चुनाव से पहले BJP के सहयोगी द‍लों ने बढ़ाई टेंशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

March 24, 2026
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

March 23, 2026
युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

March 23, 2026
कोशिश द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

कोशिश द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

March 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

March 24, 2026
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

March 23, 2026
युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

March 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए

March 24, 2026
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

March 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.