• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

फादर पी विक्टर ने वट सावित्री के अवसर पर वटवृक्ष का दिया दान

वट सावित्री के अवसर पर फादर पी विक्टर ने वटवृक्ष का दान दिया

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 10, 2021
in Jaunpur
0
फादर पी विक्टर ने वट सावित्री के अवसर पर वटवृक्ष का दिया दान
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

वट सावित्री के अवसर पर फादर पी विक्टर ने वटवृक्ष का दान दिया
संकल्प सवेरा जौनपुर सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने उपहार स्वरूप महिलाओं को वट के पौधों को दिया।आज वट सावित्री व्रत है इस व्रत की पूजा ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन किया जाता है।महिलाएं एक दिन पूर्व ही उपवास करती हैं और अमावस्या के दिन वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा करती हैं।मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करने एवं वट वृक्ष की पूजा करने से पति की आयु बढ़ती है।पौराणिक कथा है कि इस दिन अपने मृत पति को पुन: जीवित करने के लिए सावित्री ने यमराज से याचना की थी जिससे प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें उनके पति सत्यवान के प्राण लौटा दिए थे। इसी के साथ यमराज ने सावित्री को तीन वरदान भी दिए थे। इन्हीं वरदान को मांगते हुए सावित्री ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर अपने पति को जीवित करवा दिया था। बताया जाता है कि यम देवता ने सत्यवान के प्राण चने के रूप में वापस लौटाए थे। सावित्री ने इस चने को ही अपने पति के मुंह में रख दिया था जिससे सत्यवान फिर से जीवित हो उठे थे। यही वजह है कि इस दिन चने का विशेष महत्व माना गया है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने बताया कि हमारी संस्कृति में हर व्रत त्योहार का सम्बंध प्रकृति से है।वट वृक्ष से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है जो प्राण स्वरूप ही है।इसलिए वट सावित्री के अवसर पर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं।हमारे ऋषि मुनि वृक्षों के महत्त्व को जानकर ही उनके संरक्षण के लिए ही नवरात्र में नीम की पूजा,नित्य तुलसी पूजा,गुरुवार एवं शनिवार को पीपल पूजा आदि का विधान बनाया था।व्रत त्योहार के प्राकृतिक संरक्षण के संदेश को समझना चाहिए और उसके अनुसार आचरण करना चाहिए तभी त्योहार मनाने की सार्थकता है।वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर फादर ने विद्यालय प्रांगण में वट का पौधा लगाया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक पीएस यादव सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

पीयू में पौधरोपण कर कोरोना संक्रमण से मृत लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

Next Post

प्राथमिकता के आधार पर तय करें गांव के विकास कार्यों की रूपरेखा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
प्राथमिकता के आधार पर तय करें गांव के विकास कार्यों की रूपरेखा

प्राथमिकता के आधार पर तय करें गांव के विकास कार्यों की रूपरेखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

August 16, 2026
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रो प्रदीप कुमार सिंह की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रो प्रदीप कुमार सिंह की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

August 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों के साथ लगाए जयकारे

August 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

शहीदों के लिए पृथ्वी का कागज, समुद्र की स्याही हिमालय की कलम भी कम पड़ जाएगी: कृपाशंकर सिंह 

August 17, 2026
जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

जौनपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कृपा शंकर सिंह ने किया आह्वान

August 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.