कोरोना महामारी के समय इस रोग से पीड़ित जनपद जौनपुर के और विभिन्न शहरों (जबलपुर, वाराणसी, मुंबई, कोलकाता) आदि के आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए योग गुरु पंकज कुमार वर्मा द्वारा लगभग 2 महीने से प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे योगा की क्लास नि:शुल्क आरंभ की गई। जिसमें आइसोलेशन में रहने वाले विभिन्न रोगियों को योग और प्राणायाम के माध्यम से कोरोना के डर को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए विभिन्न मुद्राओं का प्रतिदिन अभ्यास कराया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप अनगिनत आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना मरीज स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं।
जनपद जौनपुर के डॉ आनंद प्रकाश द्वारा बनाए गए आइसोलेशन ग्रुप में प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे योगा क्लास की लिंक भेज दी जाती है। प्रतिदिन के योगा की क्लास में योग गुरु के द्वारा आइसोलेशन में रहने वाले और पोस्ट कोविड मरीजो को योग और प्राणायाम के माध्यम से न सिर्फ मानसिक तनाव को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है अपितु अन्य सामान्य बीमारियों को योग के माध्यम से कैसे दूर किया जाए यह बताया जा रहा है।
योग करे निरोग की क्लास में में गुरु जी द्वारा प्रतिदिन बताया जाता है कि योग करने से न सिर्फ कोराना बीमारी से अपितु विभिन्न बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। उन्होंने बताया कि प्राचीन भारतीय परंपरा में योग के माध्यम से बीमारियों का ईलाज किया जाता था, योग, प्राणायम आदि को जीवन में शामिल करके लोग स्वस्थ और लंबा जीवन जीते थे परंतु आज बदलती जीवनशैली ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म दिया है,जिसका समाधान योग के माध्यम से ही किया जा सकता हैl प्रतिदिन योग को जीवन में स्थान दे और स्वस्थ निरोग का जीवन प्राप्त करें l












