मानवता की मिशाल से युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने देह दानकर्ता
देहदान घोषणा की चहुंओर प्रशंसा
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर नगर के युवा व्यवसायी फूड पे कम्पनी के डायरेक्टर ने मृत्यु के उपरांत देह दान कर देहदान हेतु लोगों को प्रेरित किया। अपने शरीर के सभी अंगों को राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन को किया दान कर दिया। मानवता के इस मिशाल से युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने है देह दानकर्ता। देहदान घोषणा की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
नगर के संगत नगर शाहपंजा मोहल्ला निवासी फूड पे कम्पनी के डायरेक्टर 31 वर्षीय अनुज जी गुप्ता पुत्र स्व दिनेश गुप्ता ने ऐसा किया है। इस बावत श्री गुप्ता का कहना है कि इंसान मानवता के नाते कई अच्छे कार्य करता है। इसके लिए कोई नेत्र दान करता है। कोई रक्त दान करता है। कोई किडनी दान करता है तो कोई अपना पूरा शरीर दान कर देता है। ऐसा कार्य करने वाले निश्चित ही तारीफ के हकदार होते हैं व समाज के अनुकरणीय होते हैं। मैने मृत्यु के बाद शरीर का हर वो अंग मैं दान करने की घोषणा किया है जो दूसरों की जान बचाने के काम आ सके।मृत्यु के बाद मिट्टी में मिल जाने से बेहतर है कि हम अपने अंगों के जरिये कई शरीरों में जिंदा रहें।
फ़ूड पे कंपनी के फाउंडर डायरेक्टर अनुज जी गुप्ता ने अपने शरीर के सभी उपयोगी अंगों को राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोट्टो) आर्गन इंडिया मोहन फाउंडेशन के तहत मृत्यु उपरांत अपने शरीर के सभी अंगों को दान कर दिया है। डा अवधेश गुप्ता, सूरज शुक्ला, जितेंद्र पाण्डेय, मनीष शर्मा, महेश नाथ, राकेश गुप्ता आदि ने श्री गुप्ता द्वारा देहदान को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। लोगों का कहना है कि इससे आम लोग रक्तदान नेत्रदान के बाद देहदान हेतु आगे आयेंगे। जिससे लोगों की जिंदगी में रौशनी लायी जा सकेगी। फिलहाल देहदान को लेकर नगर व क्षेत्र में जमकर प्रशंसा व चर्चा हो रही है।