संकल्प सवेरा,गौराबादशाहपुर। बीती रात में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव के एक युवक की करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव के महेंद्र यादव का बीस वर्षीय पुत्र बृजेश यादव रोज अपने छत पर फर्राटा पंखा लगाकर सो रहा था। बीते रात के लगभग नौ बजे रोज की भांति वह फर्राटा पंखा लेकर अपने छत पर सोने के लिए गया।
ये भी पढे जौनपुर में तेजी से फैल रहा ब्लैक फंगस, मिले नौ मरीज
बृजेश ने फर्राटा पंखा चलाने के लिए जैसे ही पंखे का प्लग पावर बोर्ड में लगाया उसी समय वह करेंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों द्वारा रात्रि में ही ब्रिजेश का दाह संस्कार कर दिया गया। बृजेश की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। बृजेश बीए सेकेंट ईयर का छात्र था। तीन भाइयों में बृजेश सबसे बड़ा था।












