पुलिस ने प्रसाद चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर की संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल।
संकल्प सवेरा, गौराबादशाहपुर।बीती देर रात में गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में प्रसाद चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहन चालकों की जांच पड़ताल किया।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर के आदेश के अनुपालन में गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने प्रसाद चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल की। एसओ गौराबादशाहपुर राम प्रवेश कुशवाहा ने कार चालक व बाइक सवारों के बैग, डिग्गी खुलवाकर गहनता से जांच पड़ताल किया
। रात्रि में अनावश्यक रूप से बाहर निकले चार बाइक सवारों का ऑनलाइन ई चालान भी किया। घण्टे भर चले इस संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुछ बाइक सवार दूर से ही चेकिंग होता देख मुड़ कर वापस निकलते नजर आए।












