• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

मालवी निमाड़ी साहित्य शोध संस्थान का प्रथम लोकार्पण सम्पन्न

किनारा की खोज ने दो संस्कृतियों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है- प्रो.शेलेन्द्र शर्मा

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 24, 2021
in Life Style
0
मालवी निमाड़ी साहित्य शोध संस्थान का प्रथम लोकार्पण सम्पन्न
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मालवी निमाड़ी साहित्य शोध संस्थान का प्रथम लोकार्पण सम्पन्न

किनारा की खोज ने दो संस्कृतियों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है- प्रो.शेलेन्द्र शर्मा

बोली में रचना कर्म भाषा का पहला पड़ाव-डॉ विकास दवे

संकल्प सवेरा, इंदौर, मध्य प्रदेशअ नुवाद कार्य महज दो भाषाओं को जोड़ने का काम नहीं है बल्कि इससे चारों और संवेदनाओं के तट बंधों को तोड़ते हुए दो संस्कृतियों और परंपराओं को जोड़ने का कार्य संभव हो पाता है और इसे परिणीत किया है मालवी मना हेमलता शर्मा भोली बेन ने जिन्होंने हरिशंकर परसाई जी के लघु उपन्यास तट की खोज का मालवी रूपांतरण किया है । यह बात मालवी निमाड़ी साहित्य शोध संस्थान के पटल पर ‘किनारा की खोज’ अपणो मालवो भाग दो पुस्तक के ऑनलाइन लोकार्पण समारोह में कही । वे कहते हैं कि मालवी में इसे अनुदित रूप में लाने से कई नए पाठक इसका आस्वाद ले सकेंगे। यह उपन्यास परसाई जी के मिजाज और तेवर से हटकर है और यह बेहद प्रसन्नता का विषय है हेमलता शर्मा भोली बेन अनेक माध्यमों से मालवी सेवा कर रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शोभा रानी तिवारी की सरस्वती वंदना से हुआ ।‌
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉक्टर विकास दवे कहते हैं कि बोलियों में रचना कर्म करना वास्तव में बोलियों की बहुत बड़ी सेवा होती है । बोली को भाषा बनने की यात्रा में यह सबसे महत्वपूर्ण कारक होता है । जब भी मालवी को बोली से भाषा बनाने की दिशा में कोई बड़ा अभियान चलेगा तब हेमलता जी के किए हुए कार्यों को बहुत ही सम्मान के साथ रेखांकित किया जाएगा, क्योंकि लगातार मालवी में मूल लेखन के ‌साथ इन्होंने व्यंग्य सम्राट हरिशंकर परसाई जी के उपन्यास ‘तट की खोज’ का अपनी मातृ बोली में अनुवाद करके मालवी की सेवा का संकल्प प्रदर्शित किया है । यह उपन्यास मानवीय संवेदनाओं से लबालब भरा है जिसे मालवी में पढ़ना रोचक होगा।
इस अवसर पर विशेष ‌अतिथि की भूमिका अदा कर रही ‌मालवा प्रांत की अध्यक्षा माया मालवेंन्द्र बदेका ने ‌मीठी मालवी में भोली बेन को आशीर्वाद प्रदान करते‌ हुए पुस्तक के सार को रेखांकित किया।‌ इसी प्रकार संस्थान की अध्यक्ष डा.स्वाति तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार परसाई जी का उपन्यास तट की खोज कालजयी रहा है उसी प्रकार मालवी निमाड़ी साहित्य शोध संस्थान की सचिव भोली बेन द्वारा किया गया मालवी रूपांतरण

किनारा की खोज भी कालजयी कृति साबित होगी ।

संपादकीय में भोली बेन ने अपने मन की बात साझा करते हुए लिखा कि मेरा मालवी का समस्त साहित्य मालवी प्रेमियों ‌के लिए निशुल्क रहेगा ।‌ मालवी बोली को भाषा बनाने की दिशा में निरन्तर ‌प्रयासरत हूं।
मालव मयूर के नाम से प्रसिद्ध आनंदराव ‌दुबे की सुपुत्री एवं मालवी कवयित्री ने भोली बेन को प्रख्यात मालवी गद्यकार की उपमा प्रदान की तो वहीं विशेष अतिथि के रूप में कवि संजय परसाई ‘सरल’ ने पुस्तक और भोली बेन की भूरी-भूरी प्रशंसा की । वरिष्ठ साहित्यकार हरमोहन नेमा ने इस कार्य हेतु भोली बेन को साधुवाद ज्ञापित किया। आभार प्रदर्शन गीतकार अलक्षेन्द्र व्यास ने किया । यशोधरा भटनागर ने‌ अपने‌ संचालन से सभी को बांधे रखा।
इस अवसर पर हरिशंकर परसाई जी ‌के भतीजे मुकेश दीवान सहित चेतना भाटी, हरमोहन नेमा, जीडी अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट महेश हनोतिया, जनसंपर्क अधिकारी प्रलय श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, बालीवुड अभिनेता राघवेंद्र तिवारी, रागिनी शर्मा, रश्मि चौधरी, अपर्णा तिवारी, सुषमा व्यास , शशि निगम, शशिकला अवस्थी, शरद द्विवेदी, पल्लवी जोशी,अनिल ओझा, सतनामी ‘सरल’ दादा भीम सिंह पंवार, विक्रम सिंह, कुसुम सोगानी, मंजूला भूतड़ा आदि साहित्यकार मौजूद थे। डॉ स्वाति तिवारी अध्यक्ष, मालवी निमाड़ी साहित्य शोध संस्थान एवं संस्थापक अध्यक्ष इंदौर लेखिका संघ इंदौर.

Previous Post

कोरोना के नए केस में गिरावट जारी, लेकिन मौत के आंकड़े डरावने, एक दिन में 4454 ने तोड़ा दम

Next Post

कोरोना से घबराए नही सावधानी बरतें : नीता वर्मा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कोरोना से घबराए नही सावधानी बरतें : नीता वर्मा

कोरोना से घबराए नही सावधानी बरतें : नीता वर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.