जिले में कुल 1713 लोगों को लगा कोरोना का टीका
अब तक 2,96,335 लोगों को लग चुकी है टीके की डोज
82 स्वास्थ्य इकाइयों पर हुआ टीकाकरण
संकल्प सवेरा,जौनपुर, जिले मेंं मंगलवार को 82 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1713 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। अभी तक 2,96,335 लोगों को टीके की डोज लग चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ राकेश कुमार ने बताया कि आज मंगलवार को 82 स्वास्थ्य इकाइयों पर कुल 1713 लोगों को टीका लगा। इसमें से 1482 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के थे जिन्हें टीके की पहली डोज लगी। इसमें से भी 1067 लोग 45 से 60 वर्ष की उम्र के थे जबकि 415 लोग 60 वर्ष से ऊपर के थे। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के 226 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी। इसमें भी 137 लोग 45 से 60 वर्ष की उम्र के तथा 89 लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। 01 स्वास्थ्यकर्मी तथा 04 फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीके की दूसरी डोज लगी।
इस तरह से अब तक कुल 2,96,335 लोगों को टीके की डोज लग चुकी है। इसमें से 23,450 स्वास्थ्यकर्मियों, 19,309 फ्रंटलाइन वर्करों, 85,409 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के कोमार्विड रोगी तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे जिन्हें टीके की पहली डोज लगी, 1,17,068 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के जिन्होंने टीके की पहली डोज लगवाई तथा 51,099 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं जिन्होंने टीके की दूसरी डोज लगवाई है, शामिल हैं।
स्वास्थ्यकर्मी कर देंगे रजिस्ट्रेशन: जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेंद्र सिंह ने 45 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के टीका लगवाने के इच्छुक जो लोग स्वयं से अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोग अपना पहचान पत्र/आधार कार्ड लेकर नजदीक की जिस स्वास्थ्य इकाई पर टीकाकरण हो रहा है, वहां पहुंचे। वहां पर स्वास्थ्यकर्मी उनका रजिस्ट्रेशन भी करके उनके टीकाकरण से संबंधित सारी औपचारिकताएं भी पूरी कर देंगे।












