विधायक डा. लीना तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मडियाहूँ में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिये किया भूमिपूजन
मड़ियाहूँ,संकल्प सवेरा जौनपुर । कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार कटिबद्ध है। हर हाल में कोरो ना को हराना होगा कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा और भयावह साबित हो रही है। इससे निपटने के लिए नागरिकों का जीवन सुरक्षित करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है
। जनता की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की जिम्मेदारी परोक्ष अपरोक्ष रूप से सरकार की ही बनती है ।सरकार अपने कर्तव्य और दायित्व का निर्वहन कर रही है ।उक्त बातें मड़ियाहूं क्षेत्र की विधायक डॉ लीना तिवारी ने सामुदायिक केंद्र मड़ियाहूं में ऑक्सीजन प्लांट के शिलान्यास एवं भूमि पूजन के अवसर पर कही ।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट तैयार होकर जनता के लिए काम करना शुरू कर देगा। आपको बताते चलें कि मंगलवार को ही जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा ने मड़ियाहूँ क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया था
और कल ही उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के लिए अस्थान के चयन की बात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधिक्षक डा. एम.एस.यादव तथा उपजिलाधिकारी मड़ियाहूँ मंगलेश दूबे से भी चर्चा किया था। जिसके परिणाम में आज ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास हो रहा है।
इस क्षेत्र की जनता को ऑक्सीजन के लिए अन्यत्र भटकना नहीं पड़ेगा इस मौके पर तहसीलदार मड़ियाहूँ सुदर्शन कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूँ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एम. एस. यादव डाक्टर डी. कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र के तमाम चिकित्सक कर्मचारी गण एवं सात्विक तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।












