सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आर के हास्पिटल में बने कोविड-19 हास्पिटल का किया निरीक्षण
L2 L1 का राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण
शाहगंज, संकल्प सवेरा। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने एल वन एवं आर के हास्पिटल में बने एल टू का निरीक्षण किया।
इस दौरान कहा कि जनपद में दवा इंजेक्शन आक्सीजन आदि की कोई कमी नहीं है। सीएचसी में स्थापित 30 वेड के एल वन हास्पिटल में महज एक मरीज एवं आर के हास्पिटल में स्थापित 30 वेड हास्पिटल एल टू में कुल 27 मरीज भर्ती रहें। एल टू निरीक्षण के दौरान कहा कि चिकित्सालय द्वारा अधिक पैसे लिए जाने की शिकायत प्राप्त हो रहीं हैं। इसमें सुधार लाये वरना शासन से कार्यवाही तय हैं।
उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को निर्देशित किया कि दोनों चिकित्सालयों में बराबर नजर बनाए रखें। किसी भी तरह से कोविड मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं सीएचसी अधीक्षक डा रफीक फारुकी को कोविड मरीजों को घर घर दवा पहुचाने का निर्देश दिया। नपा अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार को दोनों कोविड हास्पिटल समेत पूरे नगर को सेनेटाइज करने के साथ साथ साफ सफाई दी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।
इस दौरान प्रमुख रुप से इस दौरान प्रमुख रुप से वरिष्ठ भाजपा नेता बेचन सिंह, कोविड डेस्क प्रभारी डा अमित सिंह, डा जे पी दूबे, डॉ हरिओम मौर्या डॉ जमालुद्दीन डॉ संजीव कुमार डा आर के वर्मा डॉ आर बी यादव समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।












