भाजपा विधायक ने सफाई कर्मियों को बांटा पीपीई किट
कोविड के इस दौर में ग्रामीणों से मिलकर पूछी उनकी समस्या
बदलापुर, संकल्प सवेरा। भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि कोरोना कॉविड के इस महामारी के दौर में आम जनता की समस्या को सुनना और उसका निस्तारण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। वह सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर गांव में ग्रामीणों से जनसंपर्क के दौरान बातचीत कर रहे थे। विधानसभा के रैभानीपुर और पट्टीदयाल गांव में कोविड बचाव जागरूकता वाहन को उन्होंने रवाना किया। साथ ही गाँव में हो रही सफ़ाई का निरीक्षण कर जो खामियां थी उसे मौके पर ठीक कराएं।
विधायक श्री मिश्र ने इस मौके पर उपस्थित दर्जन भर सफाईकर्मियों को पीपीई किट वितरित किया। इस मौके पर उनके प्रतिनिधि सुरेश चौहान, ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश तिवारी, ग्राम प्राधान बंटी दुबे , अंकुश सिंह पप्पू सिंह , प्रेम कुमार ,राजू यादव अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।












