नई दिल्ली. पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बुलाई गई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी को नतीजों की समीक्षा करनी होगी. इसके साथ ही उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के संकेत दिए. बताया जा रहा है कि 23 जून को देश की सबसे पुरानी पार्टी को स्थायी अध्यक्ष मिल सकता है.
बता दें कि कांग्रेस में अंतरिम चुनाव का ऐलान हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 23 जून को वोटिंग होगी सोनियां गांधी ने बैठक में कहा कि मोदी सरकार कोरोना पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हुई है. ऐसे नाजुक समय में उन्होंने एक बार फिर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग दोहराई. कोरोना को अप्रत्याशित स्वास्थ्य संकट बताते हुए सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोगों की हर संभव मदद करने के लिए आगे आएं.












