नई दिल्ली,संकल्प सवेरा: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण देशभर के स्कूल और कॉलेज बंद हैं. 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई को बेस एजुकेशन कहा जाता है. ऐसे में छात्रों की पढ़ाई का नुकसान ना हो, इसके लिये दूरदर्शन, (DD) न्यूज, बिहार पर कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिये वर्चुअल क्लासेज का
आयोजन किया जाएगा. दूरदर्शन (DD) बिहार COVID-19 महामारी के कारण राज्य भर में बंद स्कूलों के बीच आज से कक्षा 9, 10, 11 और 12 के छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाएं प्रसारित करेगा. डीडी न्यूज बिहार पर ये कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी.
बिहार शिक्षा परियोजना (बीईपी) के सहयोग से, भारत के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता, डीडी बिहार ने, COVID-19 महामारी के बीच छात्रों की पढ़ाई का नुकसान ना हो इसके लिये वर्चुअल क्लासेज प्रसारित करने का निर्णय लिया है. कक्षाओं के साथ ही छात्रों को कोविड-19 के सेफ्टी प्रोटोकॉल के बारे में भी
बताया जाएगा और घर में कैसे फिट रह सकते हैं, इसकी जानकारी भी बीच-बीच में दी जाएगी.
9 और 10 के छात्रों के लिए कक्षाएं सुबह 10 से 11 बजे तक संचालित की जाएंगी. 11 और 12 के छात्रों के लिए कक्षाएं सुबह 11 से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी. प्रत्येक विषय की अवधि 16 से 17 मिनट होगी. डिजिटल पाठ्यक्रम को यूनिसेफ के तकनीकी सपोर्ट के साथ डिजाइन किया गया है.
बिहार सरकार की पहल का उद्देश्य राज्य भर में 8,000 से अधिक स्कूलों में नामांकित 38 लाख से अधिक छात्रों को डिजिटल ट्यूटोरियल से लाभ प्रदान करना है.












