• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Varanasi

कोरोना से डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है:डॉ दिव्या राय

No need to be afraid or afraid of Corona: Dr. Divya Rai

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 4, 2021
in Varanasi
0
कोरोना से डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है:डॉ दिव्या राय
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

काशी।   इस महामारी के समय हम लगातार चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों के अनुभव आम जनमानस तक पहुंचा रहे हैं जिससे कोविड-19 को लेकर समाज में जो डर/भय व्याप्त है, उसे दूर किया जा सके इसी कड़ी में *डॉ दिव्या राय, असिस्टेंट प्रोफेसर, गृह विज्ञान (आहार एवं पोषण) श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी* ने कहां की हर व्यक्ति आज कोरोना वायरस और कोविड-19 नामक बीमारी से परिचित है, जैसे कि सभी व्यक्तियों तक संचार के माध्यमों द्वारा इसकी भीषण प्रकोप की हर सूचना पहुंच रही है और लोग बीमारी से ज्यादा इसके नाम से डर गए हैं। आज के समय में इस बीमारी के कारण होने वाली मौतों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हर व्यक्ति के मन में एक डर बैठ गया है और यह डर इतना हावी है कि व्यक्ति ऐसे समय में किस प्रकार समायोजन करें यह नहीं समझ पा रहा है। ऐसे में लोगों से बातें करके लगातार उनका हौसला बढ़ाते हुए कुछ बातें जो मुझे समझ में आई है उसको अवगत करा रही हूँ, इस महामारी पर विजय पाने के लिए मै बताना चाहूंगी कि अगर किसी को पता चले कि उसे कोरोना है तो उसे बिल्कुल भी डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं है और न ही इधर-उधर भागने की आवश्यकता है। प्राथमिक स्तर पर इसको दूर करने का सारा उपचार घर में है बस बिना परेशान हुए आराम से सकारात्मकता के साथ उसे करते जाना है। प्रत्येक व्यक्ति अपने रोजमर्रा के जीवन में प्रतिदिन अपना आत्म मूल्यांकन करें कि उसे भोजन का स्वाद और सुगंध आ रहा है या नहीं और स्वयं अनुभव करें कि उसे आंखों में जलन और गले में खराश तो नहीं है या बेवजह अतिसार तो नहीं हो रहा है, यदि इस तरह का लक्षण उसे महसूस हो तो उसे नजर अंदाज न करें, बल्कि तुरंत घरेलू उपचार शुरू करें। जरूरी दवाइयों के साथ गर्म पानी नमक के साथ दिन में तीन चार बार गलाला करना, पानी में अजवाइन, सेन्हा नमक, हल्दी और तुलसी पत्ता डालकर तीन-चार बार भाप जरूर लेना चाहिए। मानसिक तौर पर बिल्कुल यह महसूस न करें कि आप किसी महामारी की चपेट में हैं बल्कि स्वयं की सेवा राजा की तरह करें। ताजे फल व सब्जी का सेवन करें। गुनगुने पानी में नींबू डालकर कम से कम दिन में दो बार ले, अंडा, पनीर, दूध, खट्टे फलों की रस व सादा भोजन अपने आहार में शामिल करें। सुबह शाम प्राणायाम करें। सुबह धूप से पहले उठकर खुली हवा में लोगों से अलग हटकर आराम से बैठकर गहरी लंबी सांसे ले। अपने आप को अवसाद का शिकार बिल्कुल न होने दें। खुश रहें, अच्छे गाने सुने, लोगों से मोबाइल के द्वारा जुड़े रहे, हंसी-मजाक का माहौल बना कर रखें, दिन में दो-तीन बार 10-10 मिनट के लिए पेट के बल लेट कर आराम से श्वसन क्रिया करें यह आराम देगा। घबराहट में हॉस्पिटल न भागे, घर पर आराम से अपने डॉक्टर के संपर्क में रहते हुए अपना उपचार करते रहें। संक्रमण होते ही तुरंत स्थितियां खराब नहीं हो रही है। ऐसे बहुत सारे लोग व परिवारजन से निरंतर बात हो रही है और मैंने यह पाया कि जो नजाकत को समझते हुए तुरंत उपचार शुरू कर दे रहे हैं उन्हें चार-पांच दिन जाते-जाते राहत मिल जा रही है। लेकिन जो इस बात को मानना नहीं चाहते है कि हमे कोविड है वो लापरवाही के कारण ज्यादा समस्या झेल रहे हैं। मैं अपने अनुभव के आधार पर यही कहना चाहूंगी कि प्रयास करें कि बिना किसी अति आवश्यकता के बाहर न जाना पड़े, यदि किसी कारण से निकलते है और यह संक्रमण हो गया हो तो बिल्कुल बिना डरे, बिना घबरा, चिकित्सक के परामर्श लेते हुए तुरंत घर पर उपचार शुरू कर दें। यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि लक्षण पहचानते ही उपचार शुरू करने पर सामान्य वायरल बीमारी की तरह ठीक हो जा रही है और लापरवाही होने पर यह जानलेवा भी हो जा रही है। निरंतर सरकार की गाइडलाइन को अपनाते हुए दूरी बनाए रखें, स्वस्थ रहेंए प्रसन्न रहें, आपकी सावधानी और सकारात्मकता से ही महामारी पर विजय मिलेगी।

Previous Post

समाजवादी पार्टी विचारधारा के 41 लोगो ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता:लाल बहादुर यादव

Next Post

सब्जी, फल, दूध, किराना व दवाए सर्जिकल की दुकानों को छोड़कर शेष दुकानें बंद रहेंगी:DM

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को 100 से भी कम रन की जरूरत, पंत-मयंक क्रीज पर

सब्जी, फल, दूध, किराना व दवाए सर्जिकल की दुकानों को छोड़कर शेष दुकानें बंद रहेंगी:DM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.