• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से महिला का अस्पताल में हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

सोशल मीडिया में वायरल सन्देश के बारे में सीफार संस्था ने स्वास्थ्य विभाग को कराया अवगत

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 3, 2021
in Jaunpur
0
स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से महिला का अस्पताल में हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मदद की गुहार का सन्देश लाया रंग, दम्पति को मिला स्वास्थ्य विभाग का संग

– सोशल मीडिया में वायरल सन्देश के बारे में सीफार संस्था ने स्वास्थ्य विभाग को कराया अवगत

– स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से महिला का अस्पताल में हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

– कुछ और स्थानीय संस्थाओं ने भी मदद को बढाया हाथ, दम्पति ने सभी का अदा किया शुक्रिया

जौनपुर, 03 मई 2021 । सोशल मीडिया प्लेटफार्म कोरोना काल में मुसीबत में फंसे लोगों की मदद का एक बहुत बड़ा जरिया बनकर सामने आया है । व्हाट्सएप हो या फेसबुक यदि किसी ने मदद की गुहार लगायी है तो बहुत से लोग तत्काल उसकी मदद का यथासंभव प्रयास करते नजर आये हैं ।
ऐसा ही एक सन्देश गत 30 अप्रैल को व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा था, जिसमें जिक्र था कि जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर के ईंट भठ्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक दम्पति को मदद की दरकार है । श्रमिक की पत्नी के प्रसव का समय करीब है और महिला की तबियत बिगड़ रही है । यह सन्देश स्वयंसेवी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था के प्रतिनिधि को मिला तो उन्होंने सन्देश की हकीकत को परखने के बाद तत्काल उससे स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया । स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी सक्रियता दिखाई और दम्पति से बात कर उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाई । इसके चलते महिला का अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराया गया और अब जच्चा-बेटी दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं ।
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के एक ईट-भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की मस्तूरी तहसील के राकेश गेंदले और उनकी पत्नी रानी गेंदले काम करते हैं । कोरोना की वर्तमान स्थितियों के चलते दम्पति शारीरिक और आर्थिक रूप से परेशान चल रहे थे । इसकी जानकारी होने पर किसी व्यक्ति ने चार लाइन का सन्देश बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया, जिसमें पूरे पते के साथ मोबाइल नम्बर भी था । यह सन्देश सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के जिला प्रतिनिधि को मिला तो उन्होंने पहले खुद दिए गए नम्बर पर हकीकत पता की फिर इस बारे में मुंगराबादशाहपुर के ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) संतोष यादव को अवगत कराया । इसकी जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडबल्यूसी) के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय उपाध्याय तक भी पहुंची । उस समय वह अस्वस्थ थे लेकिन उन्होंने उस सूचना को अपने परिचित चार-पांच लोगों को भेज दिया । इस तरह से यह सूचना सामाजिक कार्यकर्ता निसार खान तक पहुंची ।

स्वास्थ्य विभाग का सहयोग –

बीसीपीएम संतोष यादव ने इस बात की जानकारी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता शीला देवी को देकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुंगराबादशाहपुर बुलाया और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) डॉ आरपी सिंह को दिखाया । महिला गर्भवती थी । साथ ही उसे अन्य स्वास्थ्यगत समस्या भी थी । उसे सीएचसी से सारी दवाएं मुफ्त में मिल गईं और ग्लूकोज भी चढ़ाया गया । संतोष यादव ने उसे खाने पीने के लिए 100 रुपए दिए । वहीं क्षेत्रीय डॉ प्रमोद सिंह सुजानगंज के कहने पर नेत्र परीक्षण अधिकारी कमलेश पटेल ने भी 1000 रुपए की मदद की और डिलीवरी स्टाफ नर्स ज्योत्सना सिंह के सहयोग से बेटी पैदा हुई । जच्चा-बच्चा दोनों इस समय सुरक्षित हैं । इस तरह से प्रवासी दम्पति को सोशल मीडिया के एक संदेश से भरपूर मदद मिली । अब और भी संस्थाएं उन्हें आर्थिक सहयोग के लिए आगे आ रही हैं । लोगों के सहयोग से खुश राकेश गेंदले ने कहा कि अपरिचित होते हुए भी लोगों ने भरपूर मदद की । वह बहुत खुश हैं कि मुश्किल घड़ी में लोगों ने उनकी इतनी मदद की ।
सीएचसी मुंगराबादशाहपुर के एमओआईसी डॉ आर. पी. सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ता शीला देवी, बीसीपीएम संतोष यादव के साथ 102 एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को इलाज के लिए लाया गया और सामान्य प्रसव हुआ । लड़की पैदा हुई है । जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं । महिला को और भी जो दिक्कत थी, उसका भी उपचार किया गया और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है । आगे भी जो दिक्कत होगी तो मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध रहेगा ।

Previous Post

भाई का सम्मान नही बचा पाए जिलाध्यक्ष

Next Post

टास जीतकर अनीता बनी प्रधान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मतगणना के लिए लगाए गए नौ हजार 200 मतगणना कर्मी

टास जीतकर अनीता बनी प्रधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.