भाई का सम्मान बचाने में नाकाम साबित हुए भाजपा जिलाध्यक्ष
प्रधान पद हेतु जिलाध्यक्ष के भाई ने किया था नामांकन
नामांकन के बाद से ही जिलाध्यक्ष ने ग्राम सभा के प्रतिनिधित्व के लिए किया था अथक प्रयास
सुरेरी(जौनपुर) विकासखंड रामपुर के ग्रामसभा पटैला में ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारी के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई दिनेश पाल ने भी अपने किस्मत को आजमाया था। वही नामांकन के पश्चात से ही भाजपा के मछली शहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने भी अपने सभी दांवपेच के पत्ते को खोल दिया था। लेकिन उसके पश्चात भी जिलाध्यक्ष अपने भाई का सम्मान बचाने में नाकाम साबित हुए। और वहां से रामाश्रय 192 मत पाकर विजय हुए। वहीं जिलाध्यक्ष के भाई दिनेश पाल 149 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर विजय यादव को 168 मत मिला। वही जिलाध्यक्ष के काफी प्रयास के बाद हार का सामना करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। क्षेत्र में यह भी चर्चा रहा कि जब भाजपा के जिलाध्यक्ष होने के बावजूद ग्राम सभा के लोगो से आपसी सामंजस्य ठीक ना होने पर भाई को प्रधान बनाने में असफल रहे, इनके हार से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि ग्राम सभा में इनकी छवि किस तरह की होगी। जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा रही। इस संदर्भ में भाजपा के मछली शहर के जिला अध्यक्ष रामविलास पाल ने बताया ग्राम प्रधान पद के लिये मैं स्वयं मैदान में नहीं था | तथा भाई की हार बताने से कतराने लगे |












