जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गणना का सोमवार को सुबह दूसरा चक्र समाप्त हो गया है। अब तीसरे चक्र की गणना चल रही है। इस दौरान एक हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम घोषित हो गया है। तो वही करंजाकला केे पालहमऊ कला ग्राम सभा से प्रधान के पद पर स्मृति त्रिपाठी पत्नी मुकेश कुमार शुक्ला ने 441 मतो से विजय प्राप्त की।