जौनपुर। जौनपुर में कोविड के लिए बनाए गए “ईटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर” का निरीक्षण आज बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया। इस कमान सेंटर में लगाये गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके कार्यों का समीक्षा किया गया।
कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से लोगो को भर्ती कराया जाना, एल1, एल2 हॉस्पिटल की स्थिति बताना, सेनेटाइजर कराना, प्रवासियों का की जानकारी करके उन्हें दवा उपलब्ध कराई जा रही है, होम आइसुलेशन के मरीजों कि स्थिति जानना, उन्हें दवा पहुँचाना, लगातार उन्हें घर मे रहने की सलाह देना, डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों को टेलीफोनिक सलाह देना, ऑक्सीजन उपलब्ध कराना (सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में), किस अस्पतालों में कितना बेड खाली है उसकी जानकारी देना, किसी मरीज के कोविड से मृत्यु होने पर अगर उनका अंतिम संस्कार भी कराया जा रहा है।
गांव व शहरी क्षेत्रों में लगातार टीम द्वारा निरीक्षण करके जहां मरीज ज्यादा मिल रहे है उन्हें कंटेन्मेंट जोन बनाकर लगातार निगरानी की जा रही है।
कोविड कंट्रोल रूम जौनपुर का न०- 05452260666, 05452260501 इस पर कॉल करके मदद प्राप्त कर सकते है।
बहुत सारी सुविधायों के लिए यह सब लगातार काम कर रहे है।
आप सभी अपना बचाव स्वंय करें। जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले।












