जौनपुर,संकल्प सवेरा । पचहटियां स्थित कुँवरदास सेवाश्रम में नियमित रूप से स्त्री रोग और अन्य सभी मरीजों का उपचार चल रहा हैं ।प्रशासन के मंशानुसार कोविड-19 (कोरोना) से ग्रसित सभी मरीजों की भर्ती व उनका उपचार शकुंतला चिकित्सालय, नयंसन्द, गौराबादशाहपुर हॉस्पिटल में किया जा रहा हैं।आप सभी लोग अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत रखे व सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें तभी हम लोग इस कोरोना नामक महामारी को हरा सकते हैं। उक्त बातें जनपद की वरिष्ठ चिकित्सक, कुँवरदास सेवाश्रम चिकित्सालय की संचालिका डा.शकुंतला यादव ने आपसी बातचीत में बताई।पंचहटियां स्थित कुँवरदास सेवाश्रम में सभी तरह के सामान्य और स्त्री रोग से सम्बंधित मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
शकुन्तला चिकित्सालय, नयंसन्द गौराबादशाहपुर स्थित अस्पताल में कोरोना से ग्रसित मरीज भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि इच्छा शक्ति से बढ़कर कुछ भी नहीं। यदि हमारी इच्छा शक्ति सुदृढ़ है तो हम टूट नहीं सकते न हमे कोई हरा सकता हैं।बस हमे जरूरत है सावधानी बरतने की किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। सभी को इस महामारी पर विजय पाने की लिए सामाजिक दूरी,मास्क का प्रयोग,सेनेटाइजर से हाथ धोना आदि का पालन करना अतिआवश्यक है। जब जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।












