मछलीशहर,संकल्प सवेरा । कोतवाली क्षेत्र के धनौवाँ गाँव की एक विवाहिता ने बुधवार रात फाँसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष वालों ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। किन्तु ग्रामीणों के समझाने के बाद पोस्टमार्टम के बाद पुलिस से उचित कार्यवाही करने की तहरीर दी।
सुल्तानपुर जिले की करौंदी कला गाँव निवासी रेनू 25 की शादी दो वर्ष पूर्व मछलीशहर कोतवाली के धनौवाँ गाँव के अरुण के साथ हुई थी। अरुण कर्नाटक में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि अरुण की माता अपने दो बेटों व बहु रेनू के साथ गाँव मे ही रहती थी। परिजनों के अनुसार बुधवार रात भोजन करने के बाद सभी सोने चले गए। रेनू के कमरे में खटपट की आवाज होने पर वह कमरे में जाने लगी तो कमरा बंद था खिड़की से देखा तो उसका शव गाटर के चुल्लू में साड़ी के सहारे झूल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। मौके पर पहुंचे रेनू के पिता हरिश्चंद्र ने बेटी का शव देखकर रोने लगे और मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के समझाने पर उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवा उसकी रिपोर्ट पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। घटनास्थल पर देर रात पहुंच क्षेत्राधिकारी अंतर सिंह ने भी छानबीन की। परिजनों की माने तो रेनू अपने पति पर किसी दूसरी महिला के साथ बात करने का शक करती थी। इसको लेकर दोनों में फोन पर अक्सर कहा सुनी भी होती थी। वही दूसरी तरफ कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












