देहरादून. देशभर में कोरोना वायरस के मामलों के तेजी से बढ़ने के चलते हरिद्वार महाकुंभ का जलवा इस बार फीका रहा है. हालांकि आज चैत्र पूर्णिमा पर कुंभ मेले का अंतिम शाही स्नान होगा. यही नहीं, कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सांकेतिक ढंग से स्नान होगा, जिसमें अखाड़ों के साधु संत सीमित संख्या में भाग ले सकेंगे. इस दौरान बैंड बाजों के साथ पारंपरिक पेशवाई और शोभायात्रा नहीं निकलेंगी. जबकि हर अखाड़े से अधिकतम 100 संत शाही स्नान में शामिल हो सकेंगे












