जौनपुर संकल्प सवेरा केराकत कोतवाली के कन्हौली गांव निवासी दीपचंद यादव 35 वर्ष के घर पर उनकी पत्नी आशा देवी पक्के मकान से सटे मड़हे में खाना बना रही थी ज्यो ही कुछ लेने हेतु घर मे गई तबतक सिलेंडर के लीकेज से मड़हा जलने लगा उसी के तुरन्त बाद सिलेंडर विस्फोट हो गया उसमे इतनी जोर की आवाज हुई कि जो जहाँ था सक पका गया लेकिन दीपचंद और उनकी पत्नी आशा देवी आग को बुझाने हेतु चिल्लाई और गांव वाले भी उस आवाज की तरफ दौड़े लेकिन कुछ सामानों के बचाने के एवज में दोनों पति पत्नी भी जल गए गांव वालों लगभग 100 की संख्या में पहुचे और हैंड पम्प एवम टँकी के पानी से बड़ी मशक्कत के बाद घण्टो में आग बुझाए और आग की लपट तेज होने से दोनों पति पत्नी जल गए । उस समय विजली नही आई थी इस लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी ।पति पत्नी का इलाज मुफ्तीगंज एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां चल रहा है खवर की रिपोर्ट थाने पर दे दी गई है ।उनका पक्का मकान कि दीवाल फट गई है ।लाखो का नुकसान बताया जा रहा है ।












