जनपद के 06 निजी अस्पतालों को कोविड-19 के मरीजों को भर्ती करने का अधिकार-
जौनपुर, संकल्प सवेरा।जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनपद के मात्र छह निजी अस्पतालों को ही कोविड मरीजों को भर्ती करने का अधिकार है।
जिले के लता मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अरुणोदय चिकित्सालय नईगंज, ईशा हॉस्पिटल मड़ियाहूं रोड, सुनीता हॉस्पिटल नईगंज, आरके आर्थोपेडिक हॉस्पिटल शाहगंज, जेडी मेमोरियल हॉस्पिटल जिले के छह हॉस्पिटल कोविड-19 के एल-2 श्रेणी के अस्पताल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राकेश कुमार ने एक आदेश जारी कर इन छह निजी अस्पतालों को ही कोविड-19 के मरीजों को भर्ती करने का अधिकार दिया है। जिले के बाकी अन्य अस्पतालों को कोविड-19 के मरीजों को भर्ती नहीं करने की बात कही है। 24 अप्रैल को जारी इस आदेश की प्रति जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व/भू-राजस्व) के साथ जिले के सभी चिकित्सालयों को इस आदेश के अनुपालन के लिए भेजा है।












