जौनपुर संकल्प सवेरा । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट में बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर कोविड-19 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फील्ड सर्विलांस प्रभारी, आर०आर०टी० टीम पर्यवेक्षक, एंबुलेंस लोकेशन, कंटेनमेंट जोन, प्रभारी लाइन लिस्टिंग एवं सैपलिंग कार्य द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी और निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आवंटित कार्यो को गंभीरता से लेते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कराये।











