जौनपुर,संकल्प सवेरा। कोविड-19 के दृष्टिगत माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशो के अनुसार जनपद न्यायालय, जौनपुर में सम्पादित होने वाले न्यायिक कार्यों को जनमानस एवं अधिवक्तागण के मध्य प्रचार-प्रसार/जानकारी प्रदान कराये जाने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर शिवानी रावत की अध्यक्षता में 20 अप्रैल 2021 को समय अपरान्ह् 01ः00 बजे मध्यस्थता हाल ए0डी0आर0 विल्डिंग, दीवानी न्यायालय परिसर, जौनपुर में पी0एल0वी0 गण की बैठक की गयी। बैठक में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा जिला न्यायालयों के संचालन हेतु निर्गत नवीन दिशा-निर्देशों से सम्बन्धित पैम्फलेट सभी पी0एल0वी0 गण को वितरित किया गया।
सचिव द्वारा उपस्थित सभी पी0एल0वी0 गण को बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार जिला न्यायालय में कुछ न्यायालयों को क्रियाशील कर न्यायिक कार्य सम्पादित किया जा रहा है, इन न्यायिक कार्यो के संचालन से सम्बन्धित विवरण पैम्फलेट में अंकित है वे सभी जानकारियाॅं अधिक से अधिक लोगों के मध्य प्रचारित कराया जाना सुनिश्चित करें।
सचिव द्वारा यह अपील की गयी कि अधिवक्तागण एवं वादकारी बिना मास्क के न्यायालय परिसर में प्रवेश न करें, उचित सामाजिक दूरी बनाये रखें, समय-समय पर सेनेटाइजर अथवा साबुन का प्रयोग करें, अनावश्यक भीड़ न लगायें एवं न्यायिक कार्य सम्पादित होने के तुरन्त बाद न्यायालय परिसर छोड़ दें।












