जौनपुर – चंदवक थाना क्षेत्र के थून्ही गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र इंजी देवेन सिंह टिकूं का मंगलवार की सुबह वाराणसी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। वे 4 दिनों से भर्ती थे। वहीं उनके पिता भी उसी अस्पताल में भर्ती है। देवेन सिंह अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है तथा पूरा गांव स्तब्ध है और लोगों का कहना है कि सरल स्वभाव, मृदुभाषी देवेन सिंह टिकूं का जाना अपूरणीय क्षति है।।












