• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

फर्जी वोटिंग को लेकर चले बम, फायरिंग; छह घायल

जिले भर में छिटपुट घटनाओं के बीच पंचायत चुनाव संपन्न हुआ। तरबगंज में फर्जी मतदाता पहचान पत्र के सहारे मतदान कराने को लेकर बमबारी हुई और फायरिंग भी की गई। इसमें पांच लोग जख्मी हुए। वहीं मोतीगंज में एक युवक को गोली मार दी गई।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 19, 2021
in Uttar Pradesh
0
फर्जी वोटिंग को लेकर चले बम, फायरिंग; छह घायल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

गोंडा। जिले भर में छिटपुट घटनाओं के बीच पंचायत चुनाव संपन्न हुआ। तरबगंज में फर्जी मतदाता पहचान पत्र के सहारे मतदान कराने को लेकर बमबारी हुई और फायरिंग भी की गई। इसमें पांच लोग जख्मी हुए। वहीं मोतीगंज में एक युवक को गोली मार दी गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तरबगंज : घांचा ग्राम पंचायत में फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाकर वोट डलाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने बमबारी कर फायरिंग की। इसमें रणजीत, अभिषेक कुमार, रामप्रताप, विपिन व शिवम घायल हो गए। इसमें एक सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सरोज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मुकदमा करके आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। सूचना पर डीएम मार्कण्डेय शाही व एसपी संतोष कुमार मिश्र मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। वहीं करनीपुर में भी मतदान को लेकर मारपीट व झड़प की सूचना है।

मोतीगंज : बिरवाबभनी में अजय जायसवाल को दो मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी। थानाध्यक्ष

ब्रह्मानन्द सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा किया जाएगा।

हलधरमऊ : कोतवाली कर्नलगंज के बांसगांव में एक बुजुर्ग दिव्यांग का वोट डलवाने के चक्कर में दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। ईंट-पत्थर भी चले। इसमें पांच लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।

बेंदुली में विवाद का वीडियो वायरल

गोंडा : इटियाथोक के बेंदुली गांव में मतदान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। बताया जाता है कि कुछ मतदाताओं को वोट डालने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते धक्कामुक्की शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्ष एकत्र हो गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। थानाध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने बताया कि मामूली विवाद की सूचना थी। बाद में सब शांत हो गया। देहात कोतवाली के ठकुरापुर में भी विवाद का मामला सामने आया है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि एक व्यक्ति फर्जी वोट डालने का प्रयास कर रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ। मतपेटी में पानी डालने जैसी सूचना नहीं है। इसके अलावा कई अन्य गांवों में भी वोट डालने को लेकर विवाद हुआ। झड़पें भी हुईं लेकिन, बाद में सब शांत हो गया।

Previous Post

चुनावी रंजिश में पिटाई के मामले में सात पर मुकदमा दर्ज

Next Post

ब्रिटेन ने भारत को रेड लिस्‍ट में डाला, यात्रियों की एंट्री पर बैन, पाकिस्‍तान ने भी लगाया प्रतिबंध

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मुंबई में बना खास मास्क, 5 मिनट में 93% कोरोना वायरस को मार देगा

ब्रिटेन ने भारत को रेड लिस्‍ट में डाला, यात्रियों की एंट्री पर बैन, पाकिस्‍तान ने भी लगाया प्रतिबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.