• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Corona Update

महाकुंभ में फूटा कोरोना बम, 100 श्रद्धालु और 20 संत पाए गए पॉजिटिव

उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar) में आयोजित महाकुंभ (Mahakumbh) में कोरोना (Coronavirus) संक्रमण के हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 14, 2021
in Corona Update
0
महाकुंभ में फूटा कोरोना बम, 100 श्रद्धालु और 20 संत पाए गए पॉजिटिव

हरिद्वार में 12 अप्रैल को कुंभ का दूसरा शाही स्नान था. सांकेतिक फोटो.

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार.संकल्प सवेरा  धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ में कोरोना (Corona) संक्रमण के हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं. जानकारी के मुताबिक महाकुंभ में शामिल 100 तीर्थयात्रियों और 20 संतों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. इन आंकड़ों ने शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि 12 और 13 अप्रैल को लाखों की संख्या में श्रद्धालु शाही स्नान करने के लिए हरिद्वार कुंभ पहुंचे थे. ऐसे में यहां कोरोना स्प्रेड होने की बड़ी आशंका बनी हुई है. बीती रविवार रात तक कुंभ पहुंचे 102 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी, अब नए आंकड़े सामने आ रहे हैं.

बता दें कि उत्तराखंड समेत देशभर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार का खौफ दिख रहा है, लेकिन हरिद्वार महाकुंभ में इसका असर न के बराबर है. दरअसल, मास्‍क, सोशल डिस्टेंस और कोरोना के नियम भूलकर लाखों की संख्या में भक्‍त कुंभ में पहुंच रहे हैं. यही नहीं, इस दौरान उत्तराखंड सरकार को भी थर्मल स्‍क्रीनिंग और मास्‍क के नियम के पालन के लिए कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ रही है. जबकि कई प्‍वाइंट पर मेला प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है. हालांकि सीएम तीरथ सिंह रावत ने दावा किया है कि शाही स्नान के दौरान राज्य सरकार ने केंद्र की ओर से जारी की गई कोराना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया है.

31 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे
कुंभ मेला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, बीते सोमवार हुए दूसरे शाही स्‍नान में 31 लाख से ज्‍यादा भक्तों ने भाग लिया था. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक, इस दौरान बीते रविवार की रात 11:30 बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक 18169 श्रद्धालुओं का कोरोना टेस्‍ट किया गया, जिसमें से 102 पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके अलावा कई जगह मेला प्रशासन की थर्मल स्‍क्रीनिंग की व्‍यवस्‍था नदारद दिखी. जबकि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बावजूद श्रद्धालु मास्‍क नहीं पहन रहे हैं. यही नहीं, यूपी के आगरा से आने वाले एक श्रद्धालु के मुताबिक, यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर बने चेक प्‍वाइंट पर जरूर उनकी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देखने के अलावा थर्मल स्‍क्रीनिंग की गई, लेकिन मेला एरिया में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है.

Previous Post

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव हुए कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में इलाज शुरू

Next Post

बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर के बताये हुए रास्ते पर चलने की जरुरत:अरविन्द पटेल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर के बताये हुए रास्ते पर चलने की जरुरत:अरविन्द पटेल

बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर के बताये हुए रास्ते पर चलने की जरुरत:अरविन्द पटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

July 12, 2026
विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

July 12, 2026
विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

July 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.