जौनपुर संकल्प सवेरा। जिला पंचायत सदस्य पद हेतु सिकरारा विकासखंड के वार्ड संख्या 45 में निर्दल प्रत्याशी श्री कला सिंह पत्नी धनंजय सिंह के प्रचार की कमान विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह “प्रिंसू” ने संभाली है ।
क्षेत्र के बाजारों और गांव में गहन जन संपर्क करके श्रीकला सिंह के पक्ष में मतदान करने हेतु लोगों से अपील कर रहे हैं । विधान परिषद सदस्य मतदाताओं को इस बात के लिए बराबर आश्वस्त करते हैं कि जिस प्रकार वे व पूर्व सांसद धनंजय सिंह जनता की सेवा कर रहे हैं
उससे भी बढ़-चढ़कर श्री कला इन क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी।
















