जौनपुर,संकल्प सवेरा। 10 अप्रैल होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन एवं अकिंचन फाउंडेशन के द्वारा एक नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन बाबा श्री केरार धाम पर हुआ। जिसमें कोरोना की प्रतिरोधक दवा और चेचक प्रतिरोधक की दवाओं का वितरण हुआ और बिभिन्न रोगों के मरीजों को देखा गया और सभी को नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया।डॉ0ब्रह्मदेव पांडे,डॉ0सत्येंद्र सिंह,डॉ0प्रदीप श्रीवास्तव,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह,डॉ0अमरनाथ पांडे एवं डॉ0 सुनील श्रीवास्तव,श्रीप्रकाश सिंह महादेव सेना के विमल कुमार सिंह,मनीष कुमार,सुजीत कुमार, कमलेश सिंह,गौरव भगत,पवन मिश्रा इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया












