जौनपुर, संकल्प सवेरा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज गेहूं क्रय केंद्र जलालपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि गेहूं की खरीदारी बढ़ाई जाए। क्रय केंद्र पर पेयजल की उचित व्यवस्था रहे। कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाई जाए। गेहूं क्रय केंद्र में बिना मास्क के कोई प्रवेश न करने पाए।












