जौनपुर, संकल्प सवेरा:जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकासखण्ड सिरकोनी के हौज में ट्रामा सेंटर में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आईसीयू एवं इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया गया। साथ ही बेड, वैक्सीन, ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर की जानकारी प्राप्त की गयी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार को निर्देश दिया गया कि परिसर को नियमित रूप से सेनीटाइज कराया जाए। सीसीटीवी कैमरा चालू स्थिति में रहे। चिकित्सकों की टीम भी गठित की कर ली जाए।












