जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ने लगवाया कोविड-19 प्रतिरोधी टीका
जौनपुर,संकल्प सवेरा। जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम एंव उनकी पत्नी श्रीमती इन्दू सिंह ने नगर स्थित ईशा हास्पिटल में कोविड 19 वायरस प्रतिरोधी टीका लगवाया। श्री क्षेम ने जनपदवासियों से कोविड 19 प्रतिरोधी टीका लगवाने की अपील की ताकि इस वैश्विक महामारी से मुक्ति पायी जा सकी। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से अनुरोध किया कि वे लोग अपने समर्थकों से सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराना सुनिश्चित करें। श्री क्षेम ने कहाकि इस समय कोरोना वायरस का संक्रमण चरम पर है।
इसलिए शारीरिक दूरी, मास्क जरूरी तथा साबुन से हाथ धोने जैसी सावधानियों से ही हम अपने आपको सुरक्षित कर सकते हैं।












