धर्मांतरण व रामनवमी को लेकर हिंदू जागरण मंच की हुई बैठक
जौनपुर, संकल्प सवेरा। हिंदू जागरण मंच की एक बैठक जिलाध्यक्ष अतुल मिश्र की अध्यक्षता में नगर स्थित एक होटल में हुई। बैठक में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अर्न्तगत पाल्हामऊ कला में एक गुप्ता परिवार द्वारा इस्लाम धर्म ग्रहण करने की सूचना प्राप्त हुयी है।
हिंदू जागरण मंच ने उक्त परिवार को पुन: हिन्दू धर्म में वापस ले आने के लिए विचार विमर्श किया। साथ ही आगामी राम नवमी के पर्व पर शोभा यात्रा व उसकी तैयारियों के लिए विचार विमर्श किया। उक्त अवसर पर गीता गुप्ता वीरांगन प्रमुख, शैलेन्द्र सोनकर मंत्री/ कोषाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच,
किरन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रमुख, आशुतोष सिंह उपाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच, राजेश मौर्य नगर अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच, भूपेन्द्र सिंह जिलामंत्री आदि उपस्थित रहे। कोविड 19 प्रतिरोधी टीका लगवाने की अपील












