• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Varanasi

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आया फैसला, अपील को कोर्ट ने मंजूर किया

इस बाबत प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग भगवान विश्वेश्वरनाथ की ओर से वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने कोर्ट में दलील दी कि वर्तमान वाद में विवादित स्थल की धार्मिक स्थिति 15 अगस्त 1947 को मंदिर की थी अथवा मस्जिद की इसके निर्धारण के लिए साक्ष्य की आवश्यकता है।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 8, 2021
in Varanasi
0
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आया फैसला, अपील को कोर्ट ने मंजूर किया
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

वाराणसी, संकल्प सवेरा । ज्ञानवापी मामले में वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी द्वारा परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने की अपील पर पक्षकारों की बहस पूरी हो चुकी है। पूर्व में बहस के दौरान दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) आशुतोष तिवारी ने दो अप्रैल को निर्णय के लिए आठ अप्रैल की तिथि तय कर दी थी। आखिरकार लंबे समय बाद ज्ञानवापी मामले में पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी की अपील (प्रार्थना पत्र) को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। वहीं, सुन्‍नी सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड के अधिवक्‍ता अभय नाथ यादव ने कहा कि वह फैसले से संतुष्‍ट नहीं हैं और इसे हाइकोर्ट में चुनौती देंगे।

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने के मामले में वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी की अपील (प्रार्थना पत्र) को कोर्ट ने गुरुवार को अपने फैसले के दौरान मंजूर कर लिया है। वहीं इस मुकदमे के मामले में सुनवाई के क्षेत्राधिकार को लेकर सुन्‍नी सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने सिविज जज सीनियर डिवीजन फास्‍ट ट्रैक के कोर्ट में सुनवाई करने के लिए अदातल में क्षेत्राधिकार को चुनौती दी थी। बीती 25 फरवरी 2020 को सिविल जज सीनियर डिवीजन ने इस चुनौती को खारिज कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ सुन्‍नी सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद ने जिला जज के यहां निगरानी याचिका दाखिल किया था। जिसपर आगामी 12 अप्रैल को सुनवायी होनी है। उधर, इसी मुकदमे की पोषणीयता को लेकर हाइकोर्ट में भी सुनवायी चल रही है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस भी पूरी हो चुकी है, इस पर हाइकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।

कोर्ट में चली लंबी जिरह

इस बाबत प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग भगवान विश्वेश्वरनाथ की ओर से वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने कोर्ट में दलील दी कि वर्तमान वाद में विवादित स्थल की धार्मिक स्थिति 15 अगस्त 1947 को मंदिर की थी अथवा मस्जिद की इसके निर्धारण के लिए साक्ष्य की आवश्यकता है। विवादित स्थल विश्वनाथ मंदिर का एक अंश है इसलिए एक अंश की धार्मिक स्थिति का निर्धारण नहीं किया जा सकता, बल्कि ज्ञानवापी परिसर का भौतिक साक्ष्य लिया जाना जरूरी है। जिसे पुरातात्त्विक विभाग जांचकर वस्तुस्थिति स्पष्ट कर सकता है कि ढांचा के नीचे कोई मंदिर था अथवा नहीं। तथ्‍यों के आधार पर प्राचीन विश्वनाथ मंदिर के ध्वस्त अवशेष प्राचीन ढांचा के दीवारों में अंदरुनी और बाहरी तौर पर विद्यमान बताए गए हैं। पुराने मंदिर के दीवारों और दरवाजों को चुनकर वर्तमान ढांचा का रुप दिया गया बताया है। कहा गया है क‍ि पुराने विश्वनाथ मंदिर के अलावा पूरे परिसर में अनेक देवी-देवताओं के छोटे-छोटे मंदिर थे जिनमें से कुछ आज भी विद्यमान हैं। वहीं वर्तमान ज्योर्तिलिंग की स्थापना 1780 में महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने कराया था। यह भी दलील दी गई कि अयोध्या केस में भी पुरातात्विक विभाग से रिपोर्ट मंगाई गई थी, जिसके बाद ही अंतिम फैसला आया था।

Previous Post

11 सौ वाहन चालकों के घर भेजा गया चालान

Next Post

एकता ही संगठन की रीढ़ है संगठित रहिए सुरक्षित रहिए:- इंदू सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
एकता ही संगठन की रीढ़ है संगठित रहिए सुरक्षित रहिए:- इंदू सिंह

एकता ही संगठन की रीढ़ है संगठित रहिए सुरक्षित रहिए:- इंदू सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.