संकल्प सवेरा गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कस्बा के भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार यादव रहे। उन्होंने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर के किया गया।विद्यालय में सर्वाधिक अंक का पुरस्कार कक्षा आठ के प्रज्जल गौड़ और आदर्श छात्रा का पुरस्कार कक्षा दस की आंशिका पाल को मिला। इसके अलावा प्रतिभाशाली छात्रों में आदित्य जैसवार, विपुल कन्नौजिया, हर्षित, छाया, छोटेलाल, आराध्या, अंशु यादव अन्य शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।












