• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

माननीय बनने की होड़ में कई राजनीतिक परिवार के लोग हुए शामिल

जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में दिग्गजों ने भरा पर्चा

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 4, 2021
in Jaunpur
0
माननीय बनने की होड़ में कई राजनीतिक परिवार के लोग हुए शामिल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

माननीय बनने की होड़ में कई राजनीतिक परिवार के लोग हुए शामिल,जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में दिग्गजों ने भरा पर्चा,जिले के दिग्गज नेताओं के चुनावी दंगल में जोर आजमाइश करने से चढ़ा सियासी पारा

राजेश मौर्य

जौनपुर, संकल्प सवेरा। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनावी दंगल में जिले के दिग्गज नेताओं के परिवार की महिलाओं और पुत्र पुत्रियों के चुनावी दंगल में जोर आजमाइश करने से जनपद का सियासी पारा खासा गर्म हो गया है। हर कोई ब्लाक प्रमुख से लेकर जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल हो गया है।
राजनीति के जानकार बताते हैं कि हर किसी की निगाहें जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर टिक गई है।
नामाकंन के अखिरी दिन 83 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कई दिग्गजों ने अपना पर्चा दाखिल किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व0 पारसनाथ यादव की बहू उर्वशी सिंह यादव, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी राजकुमारी यादव, शारदा ग्रुप के चेयर मैन व पत्रकार आई बी सिंह की पत्नी शीला सिंह, फिल्म अभिनेत्री व माण्डल दीक्षा सिंह,भाजपा समर्थित आभा वरूण सिंह,पूनम सिंह, विराज ठाकुर की पत्नी आकांक्षा सिंह  समेत भारी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। नामाकंन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जिले राजनीति गर्म हो गयी।
कलक्ट्रेट परिसर में रविवार को सूबह से  पर्चा दाखिल  करने वालो का तांता लगा रहा। जफराबाद के विधायक डा हरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ आधा दर्जन से अधिक भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने पर्चा भरा वही केराकत के विधायक दिनेश चौधरी भी अपने विधानसभा में पड़ने वाले वार्डो के लिए बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों का नामाकंन करवाया। नामाकंन का मुख्य केन्द्र रही वार्ड नम्बर 26 की प्रत्याशी माडल व फिल्म अभिनेत्री दीक्षा सिंह। दीक्षा अपने माता, पिता, दादी और बहन के साथ पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंची तो ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी, कर्मचारी व नामाकंन करने आये प्रत्याशियों ने निगाहे उन पर टिक गयी। मीडिया कर्मियों के कैमरे भी फिल्म अभिनेत्री की तरफ घुम गया।
विकास खंड करंजाकला के जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड संख्या 3 से मैदान में पूर्व सांसद स्वर्गीय अर्जुन सिंह यादव की बड़ी बहू व युवा नेता अमित यादव की पत्नी अनीता यादव नामांकन करते ही खासी चर्चा शुरू हो गई है। जिले की राजनीति इस परिवार का हमेशा वर्चस्व रहा है। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने कल ही नामांकन कर दिया था।

बॉक्स

भाजपा जिला अध्यक्ष ने एक साथ दाखिल कराया पर्चा
जौनपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के साथ समूह में अधिकांश प्रत्याशियों ने रविवार को पर्चा दाखिल किये। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा के ग्राम व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्देश दिये कि भाजपा के समर्थित सदस्यों का सहयोग करें और जिताने में महती भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कमर कस ले, और विजय संकल्प को लेकर चुनाव में लगने की जरूरत है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, वह आम आदमी के घर तक पहुंच रखते हैं। इसलिए वह लोगों को पार्टी और सरकार की नीतियों की बेहतर जानकारी दे सकते हैं। गांव-गांव जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, पूर्व सांसद के पी सिंह, मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, पूर्व अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, ब्रह्मदेव मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, पंकज मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, राज्य मंत्री के मीडिया प्रतिनिधि मनीष श्रीवास्तव, सभासद जगदंबा प्रसाद पांडे, मनीष गुप्ता ,धनन्जय सिंह, भूपेंद्र सिंह, केराकत विधायक दिनेश चौधरी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश शुक्ला, शुरेश गुप्ता, अवधेश यादव, राम सिंह मौर्या, उमाशंकर सिंह अन्य उपस्थित रहे।

Previous Post

कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़गे तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी: पार्टी नेतृत्व

Next Post

छत्तीसगढ़ नक्सली हमला : यूपी के शहीद जवानों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशी देगी योगी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

March 19, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

कोडीन सिरप के खेल में बड़ा झटका: मेडिकल एजेंसी संचालक की अग्रिम जमानत खारिज

March 19, 2026
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

March 19, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

कोडीन सिरप के खेल में बड़ा झटका: मेडिकल एजेंसी संचालक की अग्रिम जमानत खारिज

March 19, 2026
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

अजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष और दीपक मिश्र महामंत्री बनाए गए

March 19, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

कोडीन सिरप के खेल में बड़ा झटका: मेडिकल एजेंसी संचालक की अग्रिम जमानत खारिज

March 19, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.