जौनपुर संकल्प सवेरा। खुटहन विकासखंड के वार्ड नंबर 16 से पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती नीलम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया । नामांकन के समय इनके पति रमेश सिंह के अलावा सूबेदार सिंह, हीरा सिंह,
आलोक तिवारी, अजीत सिंह, गौरव सिंह “मोंटी” समेत दर्जनों समर्थक उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि श्रीमती नीलम सिंह प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह की पुत्रवधू है। इन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है












