जौनपुर संकल्प सवेरा खुटहन ब्लाक परिसर में रविवार को नामांकन के दूसरे दिन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण से सचेत रहने के साथ असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया।कहा कि गांव में प्रचार के समय भीड़ जुटाई तो होगी कठोर कार्रवाई।
डीएम-एसपी, एसडीएम राजेश वर्मा,सीओ अंकित कुमार ने खंड विकास अधिकारी गौरवेन्द्र सिंह आरओ संजय कुमार श्रीवास्तव के साथ ब्लाक परिसर स्थित नामांकन केंद्रों का जायजा लेते हुए कहा कि किसी भी उम्मीदवार को नामांकन के दौरान असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है।सभी लोग गांव में प्रचार करने जाएं किसी से मुलाकात करें तो 2 गज की दूरी के साथ मास्क अवश्य लगा कर जाएं। हाथ साबुन से धुलते रहें।
इसके अलावा उन्होंने अन्य प्रांतों से आने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी। कहा किसी में भी यदि संक्रमण का अंदेशा होता है तो उसे तत्काल चिकित्सकों से राय लें।उम्मीदवारों को आगाह करते हुए कहा कि गांव में किसी भी तरह के भीड़ इकट्ठा कर कोई दावत,पार्टी कार्यक्रम का आयोजन न किया जाए, अन्यथा उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर ने कहा कि गांव में किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए। किसी भी उम्मीदवार के बारे में आसामाजिक गतिविधि की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।












