जौनपुर संकल्प सवेरा । जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन शनिवार से शुरू हो गया। जिले के 21 ब्लॉकों में प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन हो रहा है।। पूर्व मंत्री स्वर.पारसनाथ यादव के छोटे पुत्र ,व मल्हनी विधायक लकी यादव के छोटे भाई ओम प्रकाश यादव निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव ने बरसठी ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए किया नामांकन किया ।
कलेक्ट्रेट स्थित सीआरओ कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य के नामांकन हो रहे हैं। सुबह आठ बजे से नामांकन के लिए उम्मीदवार डटे हुए हैं। कई ब्लॉकों में लंबी कतार लग गई है। नामांकन स्थल में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया।












