जौनपुर,संकल्प सवेरा।अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी और पूर्व सांसद धनंजय सिंह के घर पर शनिवार को जौनपुर पुलिस ने छापा मारा। यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस ने सिटी के नेतृत्व में की। जिस समय पूर्व सांसद की पत्नी पर्चा भरने के लिए गयीं उसी समय पुलिस ने यह छापेमारी की। हालांकि पुलिस को पूर्व सांसद घर में नहीं मिले इसलिए उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। धनंजय के काली कुत्ती आवास पर आधा दर्जन गाड़ियों से फोर्स पहुंची थी।
पत्नी ने भरा जिला पंचायत चुनाव का पर्चा
पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने शनिवार को जौनपुर के वार्ड नंबर 45 से जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए अपना पर्चा भर दिया। श्रीकला ने जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भी पर्चा दाखिल किया था लेकिन बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था












