श्री कला धनंजय सिंह ने लोगो से किया अपील
रिपोर्ट आकाश मिश्रा शनि
मैं श्री कला धनन्जय
आदरणीय वार्ड नम्बर45 ,मल्हनी विधानसभा एवं जनपद के समस्त नागरिकों का इस पंचायत चुनाव में स्वागत और अभिनन्दन करती हूं।
इस चुनाव में मैं भी वार्ड संख्या 45 से आप लोगो के बीच आप के प्रेम और अपनत्व पाने के लिए तथा आप लोगों के सुख और दुःख में शामिल होने के लिए आप के बीच आ रही हूं।
मेरा परिवार हमेशा से आप लोगो का परिवार रहा है, आप सब से मिले प्रेम से हम लोग आजीवन ऋणी रहेंगे, इसलिए ये कहना कि आप लोग हमें वोट दे हमे छोटा महसूस कराएगा, आप लोग हमेशा की तरह हमे प्यार देते रहे जो मेरा अधिकार है और यही मेरी कामना है।
आज मैं नामांकन करने जा रही हु पंचायत चुनाव में जमीनी कठिनाइयों, और सामान्य जीवन की परेशानियों का पता अवश्य चलेगा जिसे आप लोगो के साथ मिलकर अवश्य पूरा करूंगी।
लड़कियों के सामुहिक विकास, नौजवानों के रोजगार,गरीबों की मदद, आवास, पेंसन उनके स्वास्थ्य पे हम लोग मिल के एक समूह के रूप में मदद करेंगे ये मेरी योजना और वादा दोनो है।
मैं आप लोगो के बीच आ गई हूं आप की जिम्मेदारी बन के इस अधिकार के साथ कि मैं आपकी बहू हु और आप से आप का सब कुछ मांग लेने की अधिकारी भी, जाति, पाति और धर्म से हटकर हर घर और हर ब्यक्ति का प्यार मुझे मिलेगा ये मुझे पूर्ण विश्वास है।
शीघ्र ही आप लोगो के बीच आप के द्वार पे आप का आशीर्वाद लेने आऊंगी, आप सब मेरे सम्बल है लड़ाई आप की है और लड़नी भी आप को ही मैं तो बस निवेदन कर्ता हू।
सादर चरण स्पर्श
आपकी
श्री कला धनन्जय
वार्ड नम्बर—45












