जौनपुर संकल्प सवेरा जब किसी देश के समस्त नागरिक एकमत होकर एक ही दिशा में चलते हैं तो उस राष्ट्र को शक्तिशाली होने से विश्व की कोई शक्ति रोक नहीं सकती। इसका सबसे बड़ा उदाहरण 15 जनवरी से 15 फरवरी तक चले पूरे देश में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु चले समर्पण राशि अभियान में योगदान देने वाले भारतवासियों को देखकर सहज ही समझा जा सकता है। समस्त देश ने जितनी राशि पर राम मंदिर हेतु समर्पित कर दी वह सोची गई राशि से कई गुना अधिक है। उक्त बातें गौराबादशाहपुर स्थित शगुन मैरिज हॉल में शुक्रवार को दोपहर बाद आयोजित राम मंदिर निर्माण कार्यक्रम में समर्पण राशि इकट्ठा करने में जुटे हुए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह वह होली मिलन समारोह मैं आए लोगों को संबोधित करते हुए शिवप्रकाश जी विभाग कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर ने कहीं। कार्यक्रम में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में सभापति, सतीश चंद्र, नवीनचंद्र, नवीन साहू, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्त, इंद्रभुवन सिंह, विमल मिश्र, विजय प्रताप सिंह, राकेश, राधेश्याम विश्वकर्मा, अजीत सोनकर, राकेश विश्वकर्मा, सर्वेश अग्रहरी, अवधेश मिश्र इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कमलेश जी ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक सभापति ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।












